बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता बेबी देवी जानकारी दे रही हैं की किसानों ने बड़ी ही मेहनत और उम्मीद से धान की खेती की थी। लेकिन समय पर वर्षा नहीं होने से ऊपज अच्छी नहीं हुई। जिसके कारण किसान वर्ग बहुत ही निराश हैं। इसी खेती से वो अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करते थे। लेकिन बारिश ने उनके सभी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। जिसके कारण वो अपने परिवार को सही जीवन नहीं दे पा रहे हैं। परिवार के भरण-पोषण के लिए अब किसान खेती का आशरा छोड़ कर गाँव से बाहर कमाई के लिए जाने लगे हैं। इसके साथ ही किसान अब अपने मवेशियों को भी रखने में सक्षम नहीं हैं। क्योंकि उनके लिए चारा की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। ऐसे में किसान परिवार अपने मवेशियों को भी बेचने पर मजबूर हैं