बिहार राज्य के मधुबनी जिला के राजनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता बेबी देवी ने विद्यार्थी से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वो हुनरबाज के सभी कड़ी को सुनते हैं। इस कार्यक्रम को सुन कर उन्हें बहुत अच्छा लगता है।इसके साथ ही बताया की वो भी व्यवसाय करना चाहते हैं। अगर उनके पास जमीन होती तो मुर्गी पालन का काम कर सकते थे।दो बीघा जमीन होती तो केले की खेती कर सकता था। क्योंकि हर पर्व और पूजा में इसकी माँग बहुत ज्यादा होती है। इसके फल के साथ ही इसके पत्ते का भी भोज में उपयोग किया जाता है।साथ ही किसी भी सीजन में इसकी खेती की जा सकती है। जिससे की मुनाफा भी अच्छा मिल सकता है