बिहार राज्य के मधुबनी जिला के राजनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता बेबी देवी ने विद्यार्थी चंदन कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वो हुनरबाज के सभी कड़ी को सुनते हैं। इस कार्यक्रम को सुन कर उन्हें बहुत अच्छा लगता है।इस कार्यक्रम में व्यवसाय की अच्छी जानकारियाँ दी जाती है।जिससे की हमें व्यवसाय करने में काफी मदद मिल सकती हैं।इसके साथ ही बताया की वो भी व्यवसाय करना चाहते हैं। अगर उनके पास जमीन होती तो वो फूलों की खेती करते। फूलों की माँग बहुत ज्यादा होती है शादी विवाह एवं अन्य समारोह में तो इस व्यवसाय से अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है