बिहार राज्य के मधुबनी जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता सुकन्या कुमारी जानकारी दे रही हैं की अंधराठारी प्रखंड के सेवा पंचायत में स्थित मंगरौना गाँव के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शुक्रवार को मध्याह्न भोजन में बच्चों को छिपकली परोस दी गई। जब बच्चों ने इस बात की जानकारी प्रधानाध्यापिका को दी। जिसके बाद प्रधानाध्यापिका ने बच्चों से कहा जा कर पढ़ाई करो नहीं तो कमरे में बंद कर दिया जायेगा। जब परिजनों को इस बात की जानकारी मिली तो परिजनों ने बच्चों को सरकारी अस्पताल में ले जा कर ईलाज करवाया। ईलाज के बाद चिकित्सक ने जानकारी दी की बच्चे खतरे से बाहर हैं।लेकिन स्थानीय लोगों ने इस बात को ले कर बहुत हँगामा भी किया
