बिहार राज्य के मधुबनी जिला के राजनगर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता बेबी देवी ने विद्यार्थी करण कुमार से साक्षात्कार लिया जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वो हुनरबाज के सभी कड़ी को सुनते हैं। इस कार्यक्रम को सुन कर उन्हें बहुत अच्छा लगता है। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम सुन कर बहुत कुछ सीखा और कड़ी 10 सुन कर उन्हें बहुत कुछ करने की प्रेरणा भी मिली है। अगर कोई दिव्यांग व्यक्ति अपने हुनर से आगे बढ़ सकता है,तो हम सभी को भी अपने हुनर से कुछ जरूर करना चाहिए