सामूहिक उपनयन 11 मई को मधुबनी। बम्हर्षि विकास संस्थान के तत्वावधान में बिहार खादी ग्रामोद्योग संघ केद्रीय वस्त्रागार परिसर मधुबनी में शनिवार को सामूहिक उपनयन संस्कार को लेकर एक बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुरेश चद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 11 मई को गंगासागर स्थान मधुबनी में सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जिलास्तर पर प्रत्येक प्रखंड एवं प्रत्येक पंचायत के हर गांव से उपनयन के लिए बरुआ का निबंधन किया जाएगा। निबंधन शुल्क प्रत्येक बरुआ ग्यारह सौ रुपये निर्धारित किया गया। बैठक में संजय पांडेय, महंथ राम पुनीत दास, प्रो. रविन्द्र नाथ पांडेय, डा.रामश्रृंगार पांडेय, अनिल कुमार अनिल, अरुण कुमार चौधरी, तेज नारायण ब्रम्हर्षि, विवेकानंद ठाकुर, प्रिंसिपल श्यामनंदन तिवारी, मुकेश ठाकुर, रामनरेश ठाकुर, नवनीत कुमार, चुन्नु ठाकुर, आनंद प्रकाश, हरिनारायण ठाकुर, कृष्णदेव ठाकुर, भोला मिश्र सहित कई लोग थे।
