बिहार राज्य के मधुबनी जिला अंतर्गत खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि खाद्य सुरक्षा योजना अंतर्गत खाद्य से वंचित योग्य परिवारों को इसका लाभ कब मिलेगा। राज्य के प्रत्येक पंचायतो में 15 से 20 प्रतिशत योग्य एवं पात्र परिवार खाद्य सुरक्षा योजना के लाभ से एवं यहाँ तक की इस योजना के लागु होने के तिथि से भी वंचित है। कई लाभुक इस योजना का लाभ लेने का प्रयास भी किया है लेकिन आज तक जाँच नहीं की गयी है। साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि जो इस योजना के योग्य नहीं है वे गलत तरीके से इस योजना का लाभ वर्षो से ले रहे है लेकिन उनका कार्ड रद्द करवाने का साहस किसी में भी नहीं है, साथ ही प्रशासन भी इस योजना की ओर मौन धारण की हुई है।