राज्य बिहार के जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की पांच से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित गाँवो को शहरी क्षेत्रो की स्थिति में रखा है पर उन्हें शहरी क्षेत्र के अनुसार बिजली विभाग द्वारा बिजली की आपूर्ति नहीं की जाती है।विद्युत आपूर्ति विभाग के निर्धारित मापदंड के अनुसार प्रखंड अनुमंडल जिला मुख्यालय से गुज़रने वाली ग्यारह केवी फीडर सभी विद्युत आपूर्तिकरण शहरी क्षेत्र के आधार पर किया जाता है तथा अन्य उपभोक्ताओं का वितरण ग्रामीण क्षेत्र के आधार पर किया जाता है।इसके लिए मापदंड ही अनुचित है।विद्युत विभाग को इस ओर अविलम्ब ध्यान देना चाहिए।