बिहार राज्य के जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बिहार सरकार का सात निश्चय ,सात निश्चय नहीं बल्कि अनिश्चय है।माननीय मुख्यमंत्री जी का सात निश्चय का प्रचार प्रसार बड़े जोरो -शोरों से करोड़ो रुपये खर्च कर किया जा रहा है. बिहार में ना तो घर घर बिजली पहुंची है और ना ही घरों में पेयजल की व्यवस्था हुई ,सरकार का एक भी निश्चय अभी तक पूरा नहीं हुआ है।वार्ड के प्रबंधन समिति का खाता किसी भी बैंक में नहीं खुला जिससे वे कार्य कर सके। सरकार को अपने बहुप्रसारित योजनाओं के क्रियान्वयन की जाँच करनी चाहिए।
