जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मधुबनी सदर अनुमंडल कार्यालय में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2011 के अनुसार राशन कार्ड के अयोग्य पात्रों का कार्ड रद्द करना है।पर इसके विपरीत खाद्य कार्यालय सहायको के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों के वैसे योग्य पात्रों को सुचना देकर अयोग्य पात्र बताया गया है ,और राशन कार्ड भी रद्द कर दिया गया है ।खजौली प्रखंड के कन्हौली पंचायत में दर्जनों ऐसे परिवार है जिनके पास तीन -चारा पहिया वाहन है ,पक्का मकान व परिवार के सदस्य की सरकारी नौकरी है ,वैसे एक भी अयोग्य परिवारों को सुचना निर्गत नहीं की गयी है।इस सम्बन्ध में अनुमंडल पदाधिकारी सदर को स्वयं कार्यालयो के सहायकों द्वारा की जा रहे धांधली को रोक कर उन पर अविलम्ब कार्रवाई करनी चाहिए।
