मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकारी निर्देशानुसार सरकारी पदाधिकारिओं को अपना मोबाईल हमेशा ऑन रखना चाहिए,ताकि आवशयकता पड़ने पर जरुरतमंदो की समय से सहायता की जा सके।परन्तु मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड में राजपतरित अधिकारिओं के कार्यालय का फ़ोन एवं मोबाईल का स्विच हमेशा ऑफ रहता है।फोन बंद होने के कारण जनता को बहुत तकलीफ हो रही है।मधुबनी के जिला पदाधिकारिओं को अविलम्ब इस समस्या के ऊपर ध्यान देना चाहिए।
