जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की समस्तीपुर जयनगर रेलखंड के खजौली रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए कोई भी बुनियादी सुविधा नहीं है।बुनियादी सुविधा ही नहीं वरण गाड़ी पकड़ने के लिए स्टेशन पर प्रतिक्षारत यात्रियों के बैठने के लिए कोई सुविधा भी नहीं है।बीमार यात्रियों को घंटो रेलवे प्लेटफॉर्म पर रेल पकड़ने के लिए खड़ा रहना पड़ता है।इतना ही नहीं यहाँ पर धूलकण भी ज्यादा उड़ते है जिससे स्वांस जनित बिमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।टिकट काउंटर का नहीं होना भी लोगो की समस्या का कारण बना हुआ है।