जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की खजौली थाना के नाक के सामने लगती है सब्जी मंडी।खजौली बाजार में आंबेडकर चौक से लेकर थाना के सामने सब्जी मंडी लगती है ,जिस पर सैकड़ो लोग बैठा कर सब्जी की बिक्री करते है।जिस वजह से इस राह पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।वाहनों का जमघट लगा रहता है यहाँ सड़क पर मोड़ है जिस वजह से कभी भी दुर्घटना हो सकती है।यह बात ओर है की इससे सैकड़ो परिवारों का रोजी-रोजगार चलता है।लेकिन जीवन रक्षा-सुरक्षा भी सर्वोपरि है।मधुबनी जिले के आरक्षी अधीक्षक को इस ओर अविलंब ध्यान देने की जरुरत है।
