खजौली मधुबनी से रामाशीष जी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि इन दिनों,नए राशन कार्ड के लिए आवेदन पुस्तिका के चेक लिस्ट में,आवश्यक कागजातों के साथ में "निवास प्रमाण-पत्र" अलग से संलग्न करने का उल्लेख किया गया है।इस कारण मधुबनी जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में "निवास प्रमाण-पत्र" बनाये जाने की होड़ लगी हुई है।लोग घंटों कार्यालय में खड़े रहते हैं।इस स्थिति का लाभ बिचौलिये उठा रहे हैं और काम करने के बदले में मनमाना रकम वसूल कर रहे हैं।जब बैंक-खाता,आधार-कार्ड ,मतदाता पहचान-पत्र आदि आवश्यवक कागजात है,तो फिर अलग से "निवास प्रमाण-पत्र" की माँग कर गोरख-धंधा को बढ़ावा देना कहीं से भी उचित नहीं है। जिला पदाधिकारी मधुबनी को,अविलम्ब इस दिशा में ध्यान देना चाहिए और जनता की परेशानिओं को दूर करने का प्रयास करना चाहिए।
