बिहार राज्य के मधुबनी जिला के खजौली प्रखंड से संवाददाता रामशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं की समाज के सुधार में पत्रकारों की अहम भूमिका है।पत्रकार अपने कार्यों की बदौलत सम्मान पाते हैं।पत्रकार का काम है कि अपनी लेखनी के माध्यम से समाज के सुधार में अहम भूमिका निभाना।पत्रकार को समाज में बदलाव लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।सफल पत्रकार को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है,लेकिन समाज में इसी कार्य से उनको सम्मान मिलता है।यदि पत्रकार ईमानदारी पूर्वक सक्रिय हो कर अपना कार्य करें तो समाज में बहुत बदलाव होगा।उदाहरण स्वरूप महात्मा गाँधी को बनाने में उस समय के पत्रकारों की अहम भूमिका थी।