जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह मधुबनी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की एक ही नगर में दो नीतियां क्यों? समान दुरी के लिए दुगुना यात्री किराया क्यों लिया जा रहा है।सब कुछ जानते हुए जिला प्रशासन निष्क्रिय क्यों बना हुआ है।पटना जंक्शन स्थित चारपहिया व तीन पहिया वाहनों द्वारा पड़ाव स्थल पर से मीठापुर तक जिसकी दुरी एक किलोमीटर है प्रति वयक्ति 20 रूपया यात्री किराया लिया जाता है।जबकि बस स्टैंड से जंक्शन तक का भाड़ा दस रूपया ही लिया जाता है।तीन पहिया व चार पहिया वाहन के चालक अर्थशास्त्र के सिद्धांत मांग और पूर्ति के नियम से वाकिफ है।लेकिन जिला प्रशासन सब कुछ जानते हुए मौन क्यों है यह रहस्यमय लगता है।