बिहार राज्य के मधुबनी जिले से संवाददाता रामाशीष सिंह नें मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी है कि खजौली रेलवे स्टेशन स्थित रैक पॉइंट के कारण बड़े पैमाने पर प्रदूषण फ़ैल रहा है।रैक से उड़ने वाले सीमेंट,धूल के कारण लोग परेशान हो रहे हैं तथा विभिन्न प्रकार के सांस जनित रोग का शिकार हो रहे हैं।रैक पॉइंट को प्लेटफॉर्म से एक हजार फ़ीट पुराने माल गोदाम तक हटा दिया जाये तो बहुत हद तक इस समस्या का समाधान हो सकता है।