जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की खजौली बाजार में दर्जनों बाल मजदूरों को होटलों ,विभिन्न प्रकार के खाद्यानों ,मिठाई दुकानों में बाल मजदूरी करते आसानी से देखा जा सकता है।एक तरफ तो उन्हें उचित मजदूरी भी नहीं मिलती दूसरी तरफ उन्हें सुबह के पांच बजे से लेकर रात के दस बजे तक मजदूरी करनी पड़ती है।आर्थिक परेशानी की वजह से ये बाल मजदूर अपने परिवार के भरन -पोषण के लिए बाल मजदूरी करने को बाध्य है।सरकार को इस समस्या की तरफ ध्यान देने की जरुरत है।
