जिला मधुबनी प्रखंड खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मधुबनी जिले के खजौली रेलवे स्टेशन पर विभिन्न गाड़ियां पकड़ने के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों को काफी कठिनाइयां होती है। प्लेटफार्म तो लम्बा चौड़ा बनाया गया है ,लेकिन स्थानीय प्लेटफार्म पर यात्रियों के बैठने के लिए कोई सुविधा नहीं है, जिस वजह से यात्रियों को घंटो खड़ा रहना पड़ता है।रेल अधिकारियों को इस पर ध्यान देकर जल्द समस्या का समाधान करना चाहिए।
