जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रशासनिक खर्च के नाम पर दस हजार रुपये निकासी कर पंचायत सचिव महिंदर पासवान निश्चिंत है। ढाई माह बीत गये हैं पर अब तक टेबल और कुर्सी नहीं खरीदी गई है। स्थानीय मुखिया के द्वारा बार-बार निर्देश देने के बाद भी वे बहाना बाजी करते आ रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी को अविलम्ब इस मामले की जाँच करनी चाहिए
