जिला मधुबनी के खजौली प्रखंड से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि मनरेगा योजना सम्पूर्ण बिहार में विफल रही है,तथा यह भ्रष्ट जन प्रतिनिधियों के लिए कामधेनु बन गया है। इस योजना के बावजूद व्यापक पैमाने पर हरियाणा,पंजाब,दिल्ली,गुजरात के अन्य जगहों पर पलायन नहीं रुक रहा है। नतीजा यह है की आज कृषि कार्य के लिए मजदुरों का घोर आभाव हो गया है ,सरकार को मनरेगा योजना के वास्तविक स्थिति की जांच करनी चाहिए,ताकि मजदूरों का पलायन एवं सरकारी राशि की लूट खसोट बंद हो सके।