खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मधुबनी जिले के खजौली प्रखण्ड मुख्यालय में आधा दर्जन निजी विद्यालय बिना निबंधन के चलाया जा रहा है ,इन विद्यालयो की स्थिति ऊँची दूकान फींकी पकवान वाले कहावत जैसी है। विद्यालय में छात्रों का आर्थिक एवम मानसिक शोषण हो रहा है। इन विद्यलाओ में शिक्षा विभाग द्वारा गठित जाँच कमिटियों द्वारा विद्यालयों की गतिविधि की जाँच होनी चाहिए।
