जिला मधुबनी,प्रखंड,खजौली से रामाशीष सिंह जी मोबाईल वाणी के माध्यम से बता रहे है की मधुबनी जिले के खजौली स्टेशन से महज दो किलोमीटर पूर्व कन्हौली गांव में लोहिया चौक है।यह चौक एनएच से कन्हौली जाने वाली प्रधानमंत्री सड़क पर है।इन दिनों इस सड़क के इर्द-गिर्द सड़क अतिक्रमण करने की होड़ लगी हुई है।सैकड़ो फीट लम्बी-चौड़ी सड़क की जमीन को मिट्टी भरकर,लकड़ी का ढ़ेर लगाकर,पुवाल का ढ़ेर लगाकर अतिक्रमित कर लिया गया है।अतिक्रमण की होड़ में आये दिन यहाँ हो-हल्ला हो रहा है।स्थानीय पुलिस एवम अंचलाधिकारी को इसकी सुचना दी गयी है। फिर भी कोई करवाई नहीं की जा रही है।इसलिए सम्हारता मधुबनी को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
