खजौली, मधुबनी से रामाशीष सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि रासन कूपन से वंचित परिवारों में आक्रोश बढ़ते जा है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा वर्ष 2014 से लागू है। सामजिक, आर्थिक एवं जातीय जनगणना के अनुसार इस योजना के तहत योग्य परिवारों को खाद्यान दिया जाना है। वे कहते हैं गौरतलब है कि राज्य में कई ऐसे परिवार हैं जो इस योजना से वंचित हैं जबकि वे इस योजना का लाभ लेने का सही हक़दार हैं। वहीँ कई ऐसे परिवार हैं ,जो इस योजना का लाभ उठा रहे हैं और वे वास्तव में इसका हक़दार नही है
