रामाशीष सिंह जी जिला मधुबनी से बताते है कि बिहार सरकार को पंचायती राज्य विभाग पर अविलंभ ध्यान देना चाहिए। क्या बिहार सरकार पंचायती राज्य विभाग के उपरांत 2013-14 के कानून का पालन हो रहा है ?यह पथ राज्य के ग्राम पंचायतों में अभिलेखों को भली भांति संचालित कर सुरक्षित रखने के सम्बन्ध में है।इस पथ में बिंदु संख्या 13 के अनुसार सभी पांजियों एवम अभिलेखों का प्रभारी ग्राम पंचायत होंगे। अब ये उनकी जिम्मेवारी होगी कि वे सभी पंजियाँ ग्राम पंचायत के मुख्यालय में उपलभ्ध रहेंगे। किसी भी परिस्तिथि में ग्राम पंचायत की किसी भी दस्तावेज को पंचायत सचिव अपने कब्ज़े में या अपने निजी आवास पर या पंचायत कागजात किसी अन्य स्थान पर नहीं रखेंगे। अगर ऐसा पाया जाता है तो सम्बंधित जिला पदाधिकारी उस पंचायत सचिव पर कार्रवाई चलाना सुनिश्चित करेंगे। मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के कर्मिक पंचायत के तत्कालीन पंचायत सचिव राम जी ने 2016 में प्राथमिकी दर्ज कराइ ,कि प्रखंड परिसर से उनकी मोटर साईकिल दिन दहाड़े चोरी हो ,जिसकी डिक्की में कंहौली एवम दक्वार पंचायत का अभिलेख था। वर्तमान पंचायत सचिव महेन्द्र पासवान पंचायत के सभी पंजीयन एवं अभिलेख पंचायत के स्तर में रखे है साथ ही चैन की नींद सो रहे है और विकास कार्य थप है
