रामानंद सिंह,मधुबनी से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि फसल कोई भी है जबतक उसपर आधुनिकता का साया नहीं पड़ेगा तब तक इसकी सफलता हासिल नहीं की जा सकती है इसलिए आधुनिक तकनीक का प्रयोग करना हो होगा।कृषि विभाग से जुड़े पदाधिकारी एवम कर्मचारियों का यह दायित्व बनता है की खेतो तक पहुंचे और वहाँ जाकर उनकी समस्याओ को सुने और उन्हें नई तकनीक का ज्ञान दे ताकि वे अच्छी फसल का लाभ ले सके क्योकि उनकी समस्याओ का समाधान करना कृषि विभाग का दायित्व है।उक्त बाते बिहार के संयुक्त निर्देशक विजय कुमार ने कही है जब वे कृषि सम्बंधित कार्यशाला का उद्घाटन कर रहे थे साथ ही उनका ये भी कहना है कि जबतक कृषि विभाग पदाधिकारी एवम कर्मचारी खेतो तक नहीं पहुंचेंगे नई तकनीक का ज्ञान किसानों को हासिल नहीं हो पायेगा और न ही उत्पादन की क्षमता बढ़ा पाएंगे।