प0 चम्पारण बेतिया जिला म0 मंजर आलम प0 चम्पारण बेतिया जिला अंतर्गत लोक कल्याण विकास मंच वेलफेयर ट्रस्ट से सिसवा बसंतपुर पंचायत के ग्रामीणो ने गुहार लगाते हुए निवेदन किया है कि उनके ग्रामीण सड़क जो वर्षो से बदहाल है लेकिन स्थानीय जनप्रतिनिधि इस विषय पर मौन धारण किये हुए है और जनता को बजट ना होने के नाम पर बरगलाते रहे है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने इस विषय को गम्भीरतापूर्वक लेते हुए तत्काल इस विषय पर ग्रामीण विभाग सहित बिहार के आला पदाधिकारीयो सहित प्रतिनिधि से लेकर मुख्यमंत्री एंव प्रधानमंत्री तक पुरी कहानी लिखकर पत्र और ईमेल के माध्यम से सम्पर्क साधा है। बताते चले इसी तरह पहले भी इसी पंचायत के एक सड़क का निर्माण हो चुका है जिसकी आवाज भी लोक कल्याण विकास मंच के पहल और ग्रामीणो के प्रयास से सफ़ल हुआ है। मंच के संस्थापक अध्यक्ष रवि उपाध्याय ने बताया की देश अभी कोरोना संकट से तो जुझ ही रहा है यदि सरकार इसका हवाला देती है तो सरकार को अन्य सभी कार्य भी बंद कर देना चाहिए इसलिए इस कार्य को भी किसी तरह से तत्काल कुछ राहत देने का कार्य सरकार को करना चाहिए। बताते चले कि यह सड़क बगहा एक प्रखण्ड तथा लौरिया प्रखण्ड के बीच है जिसकी लंबाई लगभग 3 किलोमीटर की है जो आज तक कच्ची सड़क ही है। इसी रास्ते सिसवा बसंतपुर से बच्चे लौरिया में पढ़ने जाते है और मरीजो को भी यह रास्ता पार करना है लेकिन सड़क भी कच्चा और पुलिया भी ध्वस्त और ग्रामीणो का कहना है यदि इस सड़क का निर्माण चटकल चौराहे तक हो जाती है तो सिसवा- बसंतपुर तथा गोनौली-डुमरा इन दोनों पंचायतो को सीधा लाभ होगा और ग्रामीण भी शहर से सीधा जुड़ सकेंगे। इस समस्या को लेकर ग्रामीणो ने जनप्रतिनिधि से बहुतेरे बार सम्पर्क साधा लेकिन उनके मौन को देखते हुए इस वर्ष वहां की जनता ने जन आंदोलन का सहारा लेते हुए मंच का दामन थामा है।