सतेंद्र पाठक,जिला पश्चिमी चम्पारण के बेतिया प्रखंड से मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पश्चिमी चम्पारण के नगर पालिका आम चुनाव को देखते हुए पश्चिमी चम्पारण के सिविल सर्जन को दिए गए आदेश।नगर पालिका आम निर्वाचन 2017 के अवसर पर मतदान दल के लिए प्राथमिक उपचार सम्बंधित सुविधा उपलब्ध कराने हेतु जिला निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है और इस निर्देश में कहा गया है कि दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित मतदानकर्मियों को मेडिकल सहायता मिले इसके लिए सभी प्राथमिक केन्द्रो पर प्राथमिक उपचार एवं जीवन रक्षक दवाइयों के साथ डॉक्टरों की टीम गठित की जाये।इसके साथ ही चिन्हित व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सूची मोबाइल नंबर सहित सामग्री कोषांग कम्युनिकेशन प्लान एवं जिला नियंत्रक हेल्पलाइन कोषांग,कार्मिक कल्याण कोषांग,पुलिस अधीक्षक बेतिया को 17 मई 2017 तक उपलब्ध कराई जाये।वही नगर पालिका आम चुनाव 21 मई को कराया जाना है।
