बिहार राज्य के लक्ष्मीपुर प्रखंड से गोपाल कुमार जी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि लक्ष्मीपुर प्रखंड में वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांगता पेंशन आदि विभिन्न तरह के पेंशन धारियों के लिए एक काउंटर खोला गया है। इस काउंटर के माध्यम से विभिन्न पेंशनधारी, पेंशन से जुड़ी कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अत: जो भी पेंशनधारी हैं और उनके खाते में पेंशन की राशि नहीं आ रही है , तो वे काउंटर में जाकर पता कर सकते हैं।