झारखण्ड राज्य के गिरिडीह जिला अंतर्गत पाचंबा प्रखंड के करबारी पंचायत से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन ने मीरा से साक्षात्कार लिया। मीरा ने बताया कि इनके गांव में महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नही मिल रहा है।इसके कारण महिलाओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।