Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जन समस्या

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

जनसमस्या

Transcript Unavailable.

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ शिमला मिर्च लगाने की विधि के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

नमस्कार दोस्तों आप सभी का शाहजहांपुर मोबाइल वाणी में हार्दिक स्वागत है,अभिनंदन है, खुटार में मोबाइल वाणी की ख़बर पर हुआ असर, आपको बता दें कि एसपी की फटकार,पर बेवा की दर्ज हुई एफआईआर,पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज न होने पर विधायक ने भी एसओ को लगाई थी लताड,10 फरवरी को दबंगो ने बेवा की घर मे घुसकर की थी पिटाई,पीडिता का ही किया था शांतिभंग मे चालान,चार दिन से पीडिता रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर अधिकारियो के लगा रही थी चक्कर,खुटार में बेवा को घर मे घुसकर पीटने वाले दबंगो के खिलाफ पुलिस ने एसपी की फटकार और विधायक की लताड के बाद चार दिन बाद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। लेकिन कोई भी आरोपी गिरफ्तार नहीं किया है,क्षेत्र के गांव बुझिया तिकुनिया पर रहने वाली बेवा नीतू ने 10 फरवरी की रात थाने पर तहरीर देकर बताया था कि पडोस मे रहने वाली सोनी पत्नी चिरौंजी लाल अपने बेटे वीरेंद्र शर्मा,बहू विमलेश देवी व बंडा निवासी वीरेंद्र तिवारी आदि ने शाम साढ़े छह बजे के करीब लाठी डंडा लेकर घर मे घुस आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे,विरोध करने पर उक्त लोगो ने बेवा नीतू के बाल पकड़कर घसीटते हुए घर के बाहर खींच ले गए थे और मारपीट की थी,मारपीट के दौरान पीडिता का सोने का पैंडल और सोने का कुंडल छीन लिया था,पीड़िता नीतू के तहरीर देने पर पुलिस ने तहरीर बदलवाने का दबाब बनाया था,लेकिन पीडिता ने तहरीर नहीं बदली थी,जिस पर पुलिस ने 11 फरवरी को पीडिता का ही शांतिभंग मे चालान कर दिया था,पुलिस के इस रवैया से परेशान पीडिता नीतू मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधिकारियो को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी,वहीं पीडिता की बहन ज्योति सिंह ने विधायक चेतराम और भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्र के समक्ष पेश होकर बहन को न्याय दिलाने की मांग की थी,जिस पर विधायक चेतराम ने थानाध्यक्ष संजय कुमार को बुलाकर पीडिता की रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे और जमकर लताड लगाई थी,बुधवार को इस मामले की खबर मोबाइल वाणी पर भी चलाई गई थी,जिसे शाहजहांपुर एसपी ने गंभीरता से लेते हुए खुटार पुलिस को जमकर फटकार लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए,मंगलवार को विधायक की लताड और बुधवार को एसपी की फटकार के बाद एसओ ने पीडिता को थाने बुलाया और तहरीर लेकर आरोपी सोनी देवी,वीरेन्द्र शर्मा,विमलेश देवी पत्नी वीरेंद्र शर्मा व बंडा निवासी वीरेंद्र तिवारी के खिलाफ गाली गलौज मारपीट करने और बुरी नियत से देखने की धारा मे रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है,पीड़िता बोली : मोबाइल वाणी न्यूज नेटवर्क का हार्दिक धन्यवाद,जिस पर अब कार्यवाई हुई है,खुटार से मोबाइल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट खबर पर बने रहने हेतु धन्यवाद,अधिक जानकारी हेतु हमारे मोबाइल वाणी एप को डाउनलोड करना न भूलें,..

*** अवैध शराब की भटि्टयां नहीं बुझा पा रहा पुलिस महकमा *** --- पुलिस संरक्षण मे कई गांवो मे फिर तेजी से शुरू हुआ कच्ची शराब का कारोबार --- एसओ जयशंकर सिंह की तैनाती के दौरान कच्ची शराब के करोबार पर लगी थी लगाम -- पुलिस कार्यवाही के नाम पर माफियाओ के बजाय शराबियो को बंद कर करती खानापूर्ति खुटार। नगर और देहात क्षेत्र मे कच्ची मिलावटी शराब बनाने और बेंचने का कारोबार से तेजी के साथ हो रहा है। पुलिस और आबकारी विभाग अवैध कच्ची शराब बनाने के धंधे पर लगाम लगाने पर विफल साबित हो रहा है। जबकि पूर्व मे खुटार थाने मे तैनात रहे एसओ जयशंकर सिंह ने शराब के अवैध कारोबार पर प्रतिबंध लगा दिया था और शराब माफियाओं को जेल भेज दिया था। लेकिन अब ये अवैध कारोबार फिर से शुरू हो गया है। नगर समेेत क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में यह कहावत प्रचलित हो रही है कि शाम होने के बाद दूध भले ही न मिले, शराब आधी रात को भी मुहैया हो जाएगी। कच्ची शराब बनाने वाले शातिर दिमाग लोग सील चुके पलटा गुड़ को बड़े पैमाने पर कच्ची शराब के निर्माण में लगाने को खरीदते हैं। नदियों और जंगल से सटे दुर्गम इलाकों मैनिया, टोंडरपुर, पुनौती, खमरिया, रठिया, कुंभिया आदि में बड़े पैमाने पर गुपचुप रूप से कच्ची शराब की भट्ठियां दहकती हैं। पलटा गुड़ से बनाए जाने वाली शराब में यह जरायम पेशा लोग इसे और नशीला बनाने को रासायनिक खाद यूरिया व नौशादर बड़े पैमाने पर मिलावट करते हैं। पुलिस व आबकारी महकमे की तमाम बरामदगियों में यूरिया व नौशादर भी बरामद किया गया है। यूरिया व नौशादर शरीर पर खतरनाक प्रभाव डालता है। कभी- कभी तो कच्ची शराब बनाने वाले स्प्रिंट का भी प्रयोग करते हैं जो स्वास्थ के लिए अत्याधिक खतरनाक है। शराब अवैध करोबार पर पूर्व मे तैनात रहे एसओ जयशंकर सिंह ने मैनिया और टोंडरपुर क्षेत्र मे शराब माफियो के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हे जेल भेजा और शराब के कारोबार से एकत्र की गई अकूत संपत्ति को भी नीलाम कराने का काम किया था। जिसके बाद कच्ची शराब के कारोबार पर लगाम लग गई थी,लेकिन उनके जाते ही कच्ची शराब का कारोबार एक बार फिर से तेजी से शुरु हो गया है और पुलिस इस लगाम लगाने मे नाकाम साबित हो रही है।। खुटार से मोबाइल वाणी संवाददाता अभिषेक प्रताप सिंह सूर्यवंशी की ग्राउंड रिपोर्ट