*** अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत, साथी घायल *** खुटार। थाना क्षेत्र के गांव कोल्हूगाढा में रहने वाले भीमशंकर मिश्रा का 19 वर्षीय बेटा शैलेश मिश्रा उर्फ रजत बुधवार की शाम को अपने साथी गांव निवासी रामू मिश्रा के 18 वर्षीय बेटे अभय मिश्रा के साथ मैलानी गया था 6 के करीब जब वह मैलानी से बाइक से वापस लौट रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रहे किसी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे रजत उर्फ शैलेश व बाइक पर सवार अभय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को मैलानी के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने रजत को गंभीर हालत में रेफर कर दिया।परिजन उन्हें भीरा के अस्पताल ले जा रहे थे,तभी रास्ते में रजत की मौत हो गई। रजत की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ। जबकि घायल अभय का उपचार चल रहा है।।