***गुरमेल सिंह के घर पहुंचे ब्लॉक प्रमुख --- रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया खुटार। स्कूल की बस की टक्कर से दो सगे भाइयों की मौत के बाद शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित गांव हरिपुर महोलिया के रहने वाले गुरमेल सिंह के घर पहुंचे। जहां उन्होंने रोते बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया है। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने वापस लौट गए। 21 दिसंबर की सुबह करीब 8:15 बजे गुरमेल सिंह अपने पुत्र जीतपाल सिंह, हरमीत सिंह को स्कूटी से छोड़ने खुटार बंडा मार्ग पर गांव रूरा तिब्भी स्थित संत सुखदेव सिंह हायर सेकेंडरी जा रहे थे। बाथरूम आने पर गुरमेल सिंह ने स्कूटी रोककर जीत पाल सिंह, हरमीत सिंह को महोलिया जाने वाले मार्ग पर सड़क किनारे खड़ा कर दिया था। इस बीच स्कूल की बस ने दोनों सगे भाइयों को टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई थी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया था। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे ब्लॉक प्रमुख नमित दीक्षित गांव हरीपुर महोलिया निवासी गुरमेल सिंह के घर पहुंचे और दोनों बेटों की मौत पर दुख जताया। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख ने गुरमेल सिंह के साथ ही परिजनों को इस दुःख घड़ी में सांत्वना दी। इस मौके पर अखिलेश मिश्रा,मनीष राठौर,बबलू मिश्रा,प्रधान गुरमेज सिंह आदि ने गहरा दुःख जताया है।।