*बच्चो का सर्वांगीण विकास करता है खेल* विधायक हरिप्रकाश वर्मा *दो दिवसीय परिषदीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन* दो दिवसीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन विकासखंड जलालाबाद के काकोरी शहीद इंटर कॉलेज में किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि जलालाबाद विधानसभा के विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने किया।इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ स्तंभकार अमित त्यागी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।तत्पश्चात खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर अतिथियों को सैल्यूट किया।इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक हरिप्रकाश वर्मा ने कहा कि खेल खिलाड़ियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है।यह खिलाड़ियों के विकास में सहायक है।इसीलिए सभी बच्चों को कोई ना कोई खेल जरूर खेलना चाहिए क्योंकि खेल के माध्यम से हम अपने आप को स्वस्थ और फिट रख सकते हैं।खेल व्यक्ति के अंदर विभिन्न चारित्रिक मानसिक व नैतिक गुणों का विकास करता है।इसलिए प्रत्येक बच्चे को कोई ना कोई खेल अवश्य खेल चाहिए। वरिष्ठ स्तंभकार अमित त्यागी ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।जलालाबाद के खंड शिक्षा अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने कहा कि यह प्रतियोगिताएं प्रतिवर्ष आयोजित की जाती हैं और विजेता बच्चों को जिले स्तर पर भेजा जाएगा।जिले स्तर पर जाने से पूर्व उनके लिए विशेष कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।जिससे वह और अच्छा प्रदर्शन कर जिले पर ओवरऑल चैंपियन बने।उन्होंने बताया कि विकासखंड में खेलों के विकास के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएं जा रहे हैं जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास हो और वह विकासखंड का नाम रोशन करें।आज का परिणाम इस प्रकार रहा प्राथमिक स्तर 50 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में मीनाक्षी प्रथम आराध्या द्वितीय की कीमती तृतीया,100 मीटर में रूबी प्रथम पूजा द्वितीय आराध्या तृतीय,200 मीटर में पूजा प्रथम रश्मि द्वितीय रोहिणी तृतीय,400 मीटर में कीमती प्रथम प्रतिज्ञा द्वितीय सुरभि तृतीय,बालक वर्ग में 50 मीटर में बादल प्रथम कप द्वितीय अमन तृतीय, 100 मीटर में शिवलोक प्रथम रोहित द्वितीय अजयभान तृतीय,200 मीटर में रोहित प्रथम अजयभान द्वितीय शिवलू तृतीय,400 मीटर में शिवलू प्रथम विकास द्वितीय सुधांशु तृतीय रहे। कबड्डी बालक वर्ग में फरीदपुर विजेता हारगुरैया उपविजेता,बालिका कबड्डी में फरीदापुर व काखेड़ा संयुक्त विजेता रहे।खो खो बालक वर्ग में हारगुरैया विजेता फरीदापुर उपविजेता,बालिका वर्ग में हारगुरैया विजेता फरीदापूर उपविजेता रहे। प्रतियोगिता के दौरान विश्वनाथ प्रताप सिंह पंकज कुमार मदन गोपाल कटिया,डेगपाल विनोद कुमार राम रईस विकास कुमार स्वर्ण सिंह दीपक बाबू राहुल कुमार गौरव शर्मा, नरेश, पंकज,मनोज कटियार,अरविंद यादव,आशीष समर सिंह आज उपस्थित रहे।