स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत कस्बे के दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में बेड एवं बिलिब के 216 छात्र-छात्राओं को स्मार्टफोन तथा एमए, एमएससी, एमकाम एवं एम एड के 127 छात्राओं को टेबलेट वितरित किए गए। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक राहुल, महाविद्यालय के प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, कोतवाली प्रभारी विजेंद्र शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, वरिष्ठ शिक्षाविद भगवान कुमार अवस्थी, सौरमंडल शुक्ला सामाजिक समरसता संयोजक सतीश सिंह सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

दोस्तों, 7 फरवरी आ चुकी है और आज हम मना रहे हैं वर्ल्ड रीड अलाउड डे... और हमारे पास पहुंच चुकी हैं आपकी बहुत सारी कहानियां... सुंदर-सुंदर कविताएं और किस्से भी... तो चलिए फिर आपकी रिकॉर्ड की गई कुछ अच्छी कहानियों और किस्सों को यहां सुनाते हैं. इस खास दिन पर आप भी बच्चों को कहनियां पढकर सुनाएं और उन्हें भी कहानियां सुनाने और रिकॉर्ड करने के लिए प्रेरित करें. अपनी कविता, कहानियां रिकॉर्ड करने के लिए फोन में अभी दबाएं नम्बर 3.

रायबरेली जिले के खीरों थाने की पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि आज मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से छेड़छाड़ और पाक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी युवक ने गांव ही नाबालिग किशोरी के साथ की थी।आरोपी युवक के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।लेकिन आरोपी फरार हो गया।आज आरोपी को गिरफ्तार कर सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के छतौना मरियानी बाजार में जेके लक्ष्मी की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के लगभग हजारों लोगों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया ,स्वास्थ्य परीक्षण डॉक्टर लाल गुप्ता के कुशल डॉक्टर द्वारा खून की जांच की गई जांचों में शुगर,कोलेस्ट्रॉल केएफटी एलएफटी आदि का सैंपल लिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद स्वास्थ्यवर्धक किट भी मरीज को दिया गया।वही स्वास्थ्य शिवि र के आयोजक डॉक्टर हरीश कुमार ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी स्वास्थ्य कैम्प लगवाया गया है।।इस शिविर में ग्रामीणों व क्षेत्रीय ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया है। इस मौके पर शिवकुमार गुप्ता नागेंद्र गुप्ता कुलदीप सिंह शिव त्रिवेदी सुधीर त्रिपाठी विकास तिवारी सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।

रायबरेली जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के इटौरा बुजुर्ग गांव के रहने वाले विकास सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर गुहार लगाई है।पीड़ित ने बताया कि वह अपने जरूरी काम से मतरौली गांव गया था।जब वापस लौट रहा था।तभी बकिया के पुरवा गांव के रहने वाले दो दबंगो ने उसकी कार में तोड़फोड़ कर ना शुरू कर दी ,पीड़ित युवक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।कोतवाली प्रभारी आदर्श सिंह ने बताया की विकास सिंह की तहरीर के आधार पर दो आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

रायबरेली जिले की शिवगढ़ पुलिस को मुखबिर की सूचना पर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया की मुखबिर की सूचना पर एक आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है।आरोपी का नाम उदय प्रताप सिंह पुत्र डोमन सिंह निवासी शारदा नगर पूरे सुखई थाना गुरुबख्श गंज का रहने वाला है।आरोपी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।आरोपी को सम्बन्धित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में रायबरेली जनपद से लोकसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए प्रदेश कार्यालय में जिला अध्यक्ष बुद्धि लाल पासी व जॉइनिंग कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व महामंत्री श्री विशाल पांडे जी के नेतृत्व में सलोन व परशदेपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष व उनके समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की l इस अवसर पर प्रदेश कार्यालय में उपमुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य,बृजेश पाठक, प्रदेश के उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर जी, की पटका पहन कर सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री दिलीप यादव ,जिले के उपाध्यक्ष राजेंद्र चतुर्वेदी ,भाजपा नेता शिवेंद्र सिंह सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे l

शासन ने सभी ग्राम पंचायत में चौकीदारों की नियुक्ति की जिन्हें ग्राम पहरी के नाम से जाना जाता है जो ड्यूटी के दौरान क्षेत्र में होने वाली घटनाओं के बारे में स्थानीय पुलिस को सूचना देते हैं जिससे पुलिस प्रशासन को सहयोग मिलता है चौकीदारों का कहना है कि नियमित ड्यूटी नहीं मिलती है शासन इन नियमित ड्यूटी दे और इनका मानदेय बढ़ाया जिससे यह बराबर काम कर सके और उनके परिवार सही सलामत चल सके चौकीदारों का कहना है की मात्रा ₹2500 प्रति माह मिलता है जिससे परिवार नहीं चल पा रहा है इनका कहना है कि कम से कम ₹10000 मानदेय दिया जाए जिससे सही तरीके से कम कर सके

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे.. हो जाइए तैयार।

नमस्कार आदाब श्रोताओं मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है, रोजगार समाचार यह नौकरी उन लोगों के लिए है जो भारतीय रेलवे में असिस्टेंट लोको पायलट के 5696 पदों पर काम करने के लिए इच्छुक हैं। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो दसवीं पास, आईटीआई या दसवीं एवं सम्बंधित ट्रेड में तीन वर्ष इंजीनयरिंग डिप्लोमा किया हो। इसके साथ ही आवेदनकर्ता की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होनी चाहिए। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सभी उम्मीदवारों के लिए 500 और एससी, एसटी भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रखा गया है। इस पद के लिए चयनित व्यक्तियों को प्रतिमाह 19,900 से 63,200 रूपए लेवल 2 का वेतन दिया जाएगा।अधिक जानकारी के लिए आवेदनकर्ता इस वेबसाइट पर जा सकते हैं। वेबसाइट है https://rrcb.gov.in/ ।याद रखिए इस भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 19-02-2024 है। तो साथियों,अगर आपको यह जानकारी लाभदायक लगी, तो मोबाइल वाणी ऐप पर लाइक का बटन दबाये साथ ही फ़ोन पर सुनने वाले श्रोता 5 दबाकर इसे पसंद कर सकते है। नंबर 5 दबाकर यह जानकारी आप अपने दोस्तों के साथ भी बाँट सकते हैं।