जनपद उन्नाव से रायबरेली के बीच अब सीधी बस सेवा शुरुआत हो गई है यह बस सुबह रात्रियों को इससे सुविधा मिलेगी यह बस उन्नाव बस स्टेशन से गर्दन खेड़ा बाईपास अचलगंज सिकंदरपुर बीकापुर लालगंज होते हुए करीब 15 स्थान पर रखते हुए रायबरेली पहुंचेगी और शाम 5:00 वापस उन्नाव की ओर जाएगी
जनपद रायबरेली में करे केदो पर गेहूं की खरीद की जाएगी वर्ष 2024 2025 में गेहूं खरीदने के लिए किसानों से के केंद्र की सूचना स्वीकृत कर दी गई डीएम हर्षिता माधुरी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि गेहूं के बनाए गए के केदो पर किसानों को सुविधाओं से सहित इलेक्ट्रॉनिक कांटा लगवाया जाए और समय से उनकी गेहूं की खरीद कर ली जाए गेहूं खरीद में किसी भी प्रकार की भट्टौली न करने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने के निर्देश दिए गए
सूबे के डिप्टी सीएम व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक लाख दावे करें कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों की स्थिति बेहतर हो रही है। लेकिन लगातार अस्पतालों की अव्यवस्थाओं की खबरें उनके दावों की पोल खोल देती हैं। रायबरेली जिला अस्पताल में एक 8 साल की मासूम बच्ची जमीन पर तड़पती रही। लेकिन उसे एक स्ट्रेचर तक नहीं मिला। घटना बृहस्पतिवार के रात की है। बताया जा रहा है कि अमेठी जिले के शिव रतनगंज के जैदपुर के रहने वाली सरोज अपनी 8 वर्षीय बेटी निशा का उपचार कराने के लिए रायबरेली आई थी। यहां पर अचानक ही उसकी बेटी को झटके आने लगे। डॉक्टर ने उसकी जांच की। कुछ ना समझ आने पर उसे एम्स के लिए रेफर कर दिया। इसके बाद डॉक्टर व स्टाफ का रवैया लापरवाही भरा दिखा। मासूम बच्ची जमीन पर तड़पती रही लेकिन उसे स्ट्रेचर की सुविधा नहीं दी गई। किसी तरह मासूम की मां बच्ची को अपनी गोद में ही उठाकर ले जाती दिखी। मासूम की मां सरोज ने रोते हुए कहा कि डॉक्टर स्ट्रैचर नही दे रही थी। बच्ची की इस हालत में वह कैसे अपनी बेटी को कहीं एडमिट कराने ले जाये। इस खबर से जिला अस्पताल आने वाले रोगियों के साथ क्या सलूक किया जाता है यह मालूम चलता है।
महाराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर एसपी सिंह द्वारा समस्त कार्यों का निरीक्षण कर समस्त कर्मियों को सही से कार्य करने के निर्देश देते हुए लापरवाही पर कठोर कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई है। वहीं सफाई कर्मी को नाली के पास गंदगी दिखाते हुए 2 दिन के अंदर सब कुछ चाकचौबंद करने के लिए निर्देशित किया गया है। कोई कमी पाए जाने पर वेतन बाधित करने के साथ अन्य प्रतिकूल कार्यवाही हेतु निर्देशित कर दिया जाएगा। चादर सही से ना बिछी होने के मामले में वार्ड बॉय का वेतन रोकने के साथ-साथ उसके खिलाफ तीन सदस्य कमेटी का गठन कर दिया गया दोश सिद्ध होने पर अन्य प्रतिकूल कार्यवाही अनुपालन में ली जाएगी।
मौनी अमावस्या को लेकर गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है रायबरेली के गेगासों गंगा तट पर स्थित माता संकटा धाम मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ पहुंच रही है माता गंगा के स्नान कर श्रद्धालु माता संकटा के दर्शन कर रहे हैं माना जाता है कि मौनी अमावस्या के पर्व पर पर गंगा स्नान कर माता संकट के दर्शन करने से परिवार में सुख शांति बनी रहती है इसी को लेकर दूर-दूर से भक्ति माता संकटा मंदिर में पहुंच रहे हैं और परिवार की सुख शांति की कामना कर रहे हैं वहीं सुरक्षा को लेकर के भी पुलिस बल गंगा घाटों पर तैनात किया गया है जिससे कोई घटना ना हो सके
हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।
जनपद में 102 गेहूं क्रय केन्द्र किये गये स्थापित जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि रबी विपणन वर्ष २०२४-२५ के लिए किसानों से सीधे गेहूं क्रय किये जाने और उन्हें न्यूनतम समर्थन मूल्य का लाभ दिलाए जाने हेतु विभिन्न एजेंसियों के कुल १०२ गेहूं क्रय केन्द्र अनुमोदित किये गये है मोबाइल वाणी की खास रिपोर्ट एस एन तिवारी पंकज
