रायबरेली। समाजवादी पार्टी नेता व विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य ने राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का उद्घाटन किया। सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लाक के गांव रुस्तमपुर में स्वामी प्रसाद मौर्य का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि 20 फरवरी को रायबरेली पहुंच रही कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो नया यात्रा में आवश्यकता होगी तो वह भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा के राष्ट्रीय प्रतीक सम्राट अशोक की लाट का लोकार्पण कार्यक्रम था। जिसके लिए वे आज आयोजक मास्टर रामपाल को बधाई देते हैं। यहां एक एतिहासिक कार्यक्रम संपन्न हुआ है। इस अवसर पर लोगों से मेरी अपेक्षा है कि इस राष्ट्रीय प्रतीक जोकि देश की आन बान शान है, अतीत का गौरव है। इसलिए इसके सम्मान में लोग सशक्त राष्ट्र निर्माण का सपना लेकर आगे बढ़ें।
करंट की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत ,सूचना पर पहुंची पुलिस ,ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, शहर कोतवाली क्षेत्र के छोटा घोसियाना का मामला ।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने लखनऊ में फाइलेरिया अभियान की देखी प्रगति .जिला स्तरीय अधिकारियों और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बिंदौआ गांव का किया भ्रमण . फाइलेरिया मरीजों ने आशा संग इनकार परिवारों को दवा खाने के लिए किया तैयार . इंकार किए हुए 50 लोगों ने किया फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन • 10 फरवरी से शुरू हुआ आईडीए राउंड 28 फरवरी तक चलेगा लखनऊ, 18 फरवरी 2024 फाइलेरिया अभियान की प्रगति जानने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव राजीव मांझी ने रविवार को मोहनलालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भ्रमण किया| सीएचसी पर संयुक्त सचिव ने नोडल अधिकारी, जिला मलेरिया अधिकारी, विश्व स्वास्थ्य संगठन और स्वयं सेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों से मिलकर आईडीए अभियान की स्थिति जानी । संयुक्त सचिव अभियान की प्रगति से संतुष्ट रहे और उन्होंने कहा कि इस बात का प्रचार प्रसार करने की जरूरत है कि फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करने के बाद यदि उल्टी, खुजली, सिर दर्द या जी मिचलाना दवा का सकारात्मक प्रभाव(एफडीआर)है और इससे पता चल गया कि व्यक्ति में फाइलेरिया के परजीवी थे और फाइलेरिया रोधी दवा सेवन के बाद परजीवियों के मरने के कारण यह प्रभाव दिखे। इस मौके पर राष्ट्रीय वेक्टरजनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डा. गोपीलाल, जिला मलेरिया अधिकारी डा. रितु श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक डा. अशोक कुमार,विश्व स्वास्थ्य संगठन सहित सहयोगी संस्था सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च(सीफॉर), पाथ, पीसीआई के प्रतिनिधि, मलेरिया इंस्पेक्टर और सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा । इसी क्रम में सयुंक्त सचिव की बैठक के बाद सभी ने मोहनलालगंज ब्लॉक के बिंदौआ गांव का भ्रमण किया और देखा कि आशा छूटे हुए घरों में फाइलेरियारोधी दवा खिला रही हैं और जिन लोगों ने दवा खाने से मना किया है उन्हें फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्य दवा खाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं । इस क्रम में फाइलेरिया नेटवर्क के सदस्य रामकुमार त्रिवेदी, कृपा शंकर गोस्वामी और बदाला ने मिलकर कुल 50 लोगों दवा खाने के लिए प्रेरित किया जिसके बाद उन सभी ने फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन किया।
बछरावां पुलिस भर्ती में परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम के मद्दे नजर आई जी तरुण गाबा लखनऊ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल रायबरेली के द्वारा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। 17 फरवरी को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती की परीक्षा के प्रथम दिवस की प्रथम पाली की परीक्षा को शांतिपूर्वक तथा नकल विहीन परीक्षा संपन्न करने के उद्देश्य से बछरावां में स्थित दयानंद पीजी कॉलेज में पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण परीक्षा केंद्र के बाहर हाईवे के आसपास भारी संख्या में पुलिस बल तैनात दिखाई पड़ा। परीक्षा केंद्र के सामने से जाने वाले मार्ग पर किसी बड़े वाहन के आने-जाने की अनुमति नहीं दी गई।
हरचंदपुर थाने में पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ तरुण गाबा एवं रायबरेली पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल द्वारा आज जिले में पुलिस भर्ती की परीक्षा के दौरान जिले के भ्रमण पर थे। इसी दौरान हरचंदपुर थाने में अचानक निरीक्षण के लिए पहुंच गए। पुलिस कर्मियों में अचानक हड़कंप मच गया। दोनों अधिकारियों के पहुंचते ही थाने में निरीक्षण के दौरान अभिलेखो की जांच पड़ताल की गई। तथा महिला हेल्प डेस्क में महिला सिपाहियों से पूछताछ तथा उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साइबर हेल्प डेस्क, बंदी ग्रह, भोजनालय, मालखाना सहित सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की गई। निरीक्षण के दौरान हरचंदपुर थाना अध्यक्ष सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
रायबरेली| जिलाधिकारी हर्षिता माथुर व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अग्रवाल ने पुलिस भर्ती परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने के लिए परीक्षा केंद्रो का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा आयोजित होने वाले कक्षों में सीसीटीवी कैमरो एवं उनके संचालन की स्थिति, कंट्रोल रूम, बच्चों के बैठने हेतु सीटिंग प्लान आदि का जायजा लिया एवं संबंधित केंद्र व्यवस्थापक को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने कंट्रोल रूम और कोषागार कक्ष का भी निरीक्षण किया। केन्द्रों पर उन्होंने अभ्यर्थियों के बैग रखने के स्थान,वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था आदि भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। बताते चले कि पुलिस भर्ती परीक्षा जनपद में 18 फरवरी 2024 को 33 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हो रही है।
रायबरेली के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेस में मिट्टी का भारी कर रहे डंपरों की आने जाने से गांव की सड़क गड्ढों में बदल गई जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को बहुत ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है सड़क की मरम्मत न होने से आसपास के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान की अगुवाई में प्रदर्शन किया और सड़क बनवाने की मांग की ग्राम प्रधान ने बताया गांव के पास से एक बड़े तालाब से मिट्टी खोदकर डंपरों से गंगा एक्सप्रेसवे पर डाली जा रही है वह लोग डंपर होने के कारण सड़क तहस-नस हो गई है
रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने यह आदेश दिया की इधर दो दिन 17 बार 18 फरवरी को पुलिस भर्ती परीक्षा आयोजित हो रही है जिसके कारण संपूर्ण समाधान दिवस का समय बदलकर 20 फरवरी 2024 दिन मंगलवार कर दिया गया
कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती परीक्षा आज से हुईं शुरू रायबरेली में बनाये गए 33 परीक्षा केंद्र पर 62 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी देंगे परीक्षा प्रत्येक पाली में 15408 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, सीसीटीवी की निगरानी में प्रथम पाली की परीक्षा संपन्न हुई ।
भेल में बूथ लगाकर 1500 लोगों को खिलाई गई फाइलेरियारोधी दवा अमेठी, 17 फरवरी 2024 राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में 10 फरवरी से सर्वजन सर्वजन दवा सेवन (आईडीए) अभियान चल रहा है जिसके तहत लोगों को फाइलेरियारोधी दवा खिलाई जा रही है । इसी क्रम में शुक्रवार को भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में बूथ लगाकर फाइलेरियारोधी दवा खिलाई गई जिसमें 1500 कर्मचारियों ने दवा का सेवन किया । इस मौके पर मलेरिया निरीक्षक प्रदीप मिश्रा ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर के काटने से होता है । इसे हाथी पाँव भी कहते हैं । इस बीमारी का कोई इलाज नहीं है । इस बीमारी से बचने का उपाय है फाइलेरियारोधी दवा का सेवन और मच्छरों से बचाव । फाइलेरिया से संक्रमण के 10 से 15 साल बाद इसके लक्षण दिखाई देते हैं । इस दौरान फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति अन्य लोगों को संक्रमित कर चुका होता है । आईडीए अभियान के तहत लगातार तीन साल तक फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करने से इस बीमारी से बचा जा सकता है । फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करने वाले 51 वर्षीय एडमिन वासुदेव ने कहा कि मैनें फाइलेरियारोधी दवा का सेवन किया । मैं बिल्कुल स्वस्थ हूँ । सभी लोग इन दवाओं का सेवन करें । मुझे नहीं पता था कि फाइलेरिया इतनी गंभीर बीमारी है और लाइलाज है । जब भी फाइलेरियारोधी दवा खाई जाएगी मैं खाऊँगा और और लोगों को भी खाने के लिए प्रेरित करूंगा । मैं चाहता हूँ कि हर साल भेल में फाइलेरियारोधी दवा का सेवन करवाने के लिए बूथ लगे । इस अवसर पर जगदीशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ, संस्था पीसीआई के प्रतिनिधि, भेल की अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सीमा रस्तोगी सहित स्टाफ मौजूद रहा। जिला मलेरिया अधिकारी शेषधर द्विवेदी ने बताया कि आईडीए अभियान के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को दवा का सेवन करवा रहे हैं । लोग इस अभियान में सहयोग कर रहे हैं जिसका परिणाम है कि अभियान के शुरूआती छह दिनों में लक्षित 22.16 लाख जनसंख्या के सापेक्ष लगभग 8.48 लाख लोगों से फाइलेरियारोधी दवा का सेवन किया है ।विश्व स्वास्थ्य संगठन और पीसीआई तकनीकी सहयोग कर रहे हैं वहीं सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च और पीसीआई सामुदायिक जागरूकता का काम कर रही है । इसके अलावा फाइलेरिया पेशेंटप्लेटफ़ॉर्म के सदस्य लोगों को दवा सेवन का लिए प्रेरित कर रहे हैं ।
