सात दिवसीय भागवत कथा का किया गया आयोजन कथा के दूसरे दिन भक्तों ने बड़े आनंद के साथ कथा को सुना धार्मिक नगरी डलमऊ में गंगा तट पर स्थित संकट मोचन महेश गिरी आश्रम में आयोजित भागवत कथा के दूसरे दिन रविवार को मठ में बाराबंकी के भागवत पुराण प्रवक्ता कथावाचक स्वामी कृष्णानंद भारती द्वारा भागवत कथा में माता देवहती माता की कथा सुनाई।मोबाइल वाली की खास रिपोर्ट एसएन तिवारी पंकज

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे।

मानवता की सेवा कर मिसाल की कायम निशुल्क मरीजों की जांच कर दवा का किया वितरण जिले में एक ऐसे डॉक्टर हैं जहां बेटी पैदा होने पर कोई शुल्क नहीं लेते ऐसी मानवता की मिसाल पेश करते हुए डॉ अवधेश यादव ने सराय दिलावर में स्थित मां गंगा मातृव केन्द्र में कैंप लगाकर निशुल्क जांच करके सभी मरीजों को दवा वितरण कर उनका मुफ्त में इलाज किया मोबाइल वाणी की खास रिपोर्ट एसएन तिवारी पंकज

संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में लगी आग आग लगने से हजारों का सामान जलकर हुआ खाक डलमऊ में छप्पर में अज्ञात कारणों से लगी आज हजारों रुपए का सामान जलकर हुआ राख ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया गया काबू सूचना में पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा घटना की जांच कर रिपोर्ट राजस्व विभाग को सौंप गई है मोबाइल वाणी की रिपोर्ट एस एन तिवारी पंकज

हम सभी रोज़ाना स्वास्थ्य और बीमारियों से जुड़ी कई अफवाहें या गलत धारणाएं सुनते है। कई बार उन गलत बातों पर यकीन कर अपना भी लेते हैं। लेकिन अब हम जानेंगे उनकी हकीकत के बारे में, वो भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मदद से, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में। याद रखिए, हमारा उद्देश्य किसी बीमारी का इलाज करना नहीं, बल्कि लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए जागरूक करना है। सेहत और बीमारी को लेकर अगर आपने भी कोई गलत बात या अफवाह सुनी है, तो फ़ोन में नंबर 3 दबाकर हमें ज़रूर बताएं। हम अपने स्वास्थ्य विशेषज्ञों से जानेंगे उन गलत बातों की वास्तविकता, कार्यक्रम सेहत की सच्चाई में।

रायबरेली के लालगंज रोड पर रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय एक सवारी भारी मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई घटना से सवारी में चीख पुकार मच गई। जिसमें चार सवारियां घायल हो गई।सभी को रायबरेली के जिला अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया है।जहाँ उनका इलाज किया जा रहा है। घटना आज दिनांक 17 फरवरी 2024 दिन शनिवार को सवेरे की है।यहाँ जिले के गुरबक्श गंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत किलौली गांव के पास सवारी से भरी एक मैजिक रोडवेज बस को ओवरटेक करते समय अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई माया पलटते ही उसमें सवार लोगों में चेक पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकल गया जिसमें चार लोग घायल हो गए सभी घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से रायबरेली के जिला अस्पताल लाया गया जहां भारती का इलाज किया जा रहा है जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर जयंत सिंह ने बताया कि 108 एंबुलेंस द्वारा चारपेशेंट लाए गए थे।जिसमें से एक ही हालत गंभीर है।जिसको प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ के ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। बाकी तीन घायलों का रायबरेली के जिला अस्पताल के वार्ड में ही भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

रायबरेली पुलिस ने 2 घंटे के अंदर गायब हुए बालक को खोज निकाला और परिजनों को सुपुर्द कर दिया। परिजनों ने पुलिस को धन्यवाद दिया। साथ ही लोगों ने पुलिस के काम की सराहना की कोतवाली प्रभारी शिव शंकर सिंह ने बताया की हरिमोहन पुत्र श्री धुननू निवासी रानी रामपुर थाना लालगंज रायबरेली द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें बताया कि उनका पुत्र अनुज कुमार उम्र 14 वर्ष जो आज सुबह घर से बिना बताए कहीं निकल गया है काफी खोजबीन करने पर कहीं पता नहीं चला है। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई। तत्काल थाना लालगंज पुलिस द्वारा तीन टीम गठित कर बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने 2 घंटे के अंदर ही गुम बालक को खोज निकाला और उनके परिजनों को बुलाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया। बच्चे से मिलकर उसका व अन्य परिवार के लोग काफी खुश हुए। और पुलिस को धन्यवाद दिया। उधर नगर के अन्य लोगों ने भी पुलिस के इस काम की सराहना की।बच्चे को खोजने मे कोतवाल शिव शंकर सिंह, दरोगा एसपी सिंह,कांस्टेबल जितेंद्र कुमार यादव सहित टीम का सहयोग रहा l

बजरंगबली व भगवान श्री रामलाल की आरती के साथ शुरू हुआ विशाल भण्डारा संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ से श्रद्धालुओं को श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप ने किया मंत्र शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के शिवगढ़ नगर पंचायत अन्तर्गत प्रताप कॉलोनी में रहने वाले महराजगंज खण्ड तकनीकी प्रबन्धक कृपा शंकर व उनकी धर्मपत्नी ज्योति द्वारा प्रताप कॉलोनी में संगीतमयी सुन्दरकाण्ड पाठ एवं विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। श्रद्धा म्यूजिकल ग्रुप भवानीगढ़ के मशहूर गायक रिंकू जायसवाल, अनूप मिश्रा आदि साथियों ने अपने मृदुल कण्ठ से संगीतमयी सुन्दर पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। करीब 4 घण्टे तक चले सुन्दरकाण्ड पाठ के दौरान श्रोता तालियां बजाते हुए सुन्दरकाण्ड की पंक्तियां दोहराते हुए प्रभु का स्मरण करते दिखे। सुन्दरकाण्ड पाठ के समापन पर आयोजक कृपाशंकर, ज्योति व उनके पुत्र कृष्णा, बेटी आराध्या ने हवन पूजन कर संकट मोचन बजरंगबली,भगवान श्रीराम लला की भव्य आरती की। जिसके समापन पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। भण्डारे में पूण्य की लालसा से भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर मनोकामना मांगी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अंजली पासी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतार पासी,ग्राम विकास अधिकारी करुणा शंकर, गंगा विभूति,आशाराम, विनोद कुमार, राजेंद्र राज, देवकीनन्दन, पंकज कुमार, अनिल रावत, राकेश कुमार रावत,शिवाकांत वैश्य,गंगा विभूति,के.के.मौर्य,डा.अंकित,श्रीष,ओपी मौर्या,बृजेश कुमार,राकेश,श्रवण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

श्री ठाकुरदास जी महराज की तपोस्थली पर हुआ मेले का आयोजन शिवगढ़,रायबरेली। क्षेत्र के गूढ़ा,रंजीत खेड़ा,निधानखेड़ा व बैंती में जगजीवन दास साहब का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जगजीवन दास साहब के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र के मेहरवान खेड़ा मजरे गूढ़ा स्थित श्री ठाकुर दास जी महाराज की पावन तपोस्थली पर महन्त तेज किशन दास जी महाराज के नेतृत्व में जगजीवन दास साहब का जन्मोत्सव एवं एकदिवसीय मेले का भव्य आयोजन किया गया। श्री ठाकुरदास जी महराज की पवन तपस्थली पर पहुंचे क्षेत्रीय सपा विधायक श्याम सुन्दर भारती ने तपोस्थली के लिए एक सोलर लाइट दी उन्होंने कहा कि ठाकुरदास जी महराज की पावन तपोस्थली पर अब अंधेरा नही रहेगा,दूधिया रोशन से तपोस्थली जगमग होगी।उन्होंने कहा कि इस पावन तपोस्थली पर आकर मन प्रफुल्लित हो गया है, बड़ा ही मनोरम एवं शांतिपूर्ण वातावरण है तपोस्थली का। इस पावन जन्मोत्सव कार्यक्रम में आए सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में फरहरी आलू फ्राई और कद्दू का पाक दिया गया। इस मौके पर डॉ. बलदेव वर्मा, सपा ब्लॉक अध्यक्ष भानु प्रकाश पटेल, मुनेश्वर रावत, प्रधान प्रतिनिधि अंकित वर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी सुनील शुक्ला, रामफेर, राममिलन, भगवती प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे। वहीं क्षेत्र के रंजीत खेड़ा मजरे खजुरों स्थित परमहंस धाम में धूमधाम से जगजीवन दास साहब का जन्मोत्सव मनाया गया इस मौके पर विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमें दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओं ने परमहंस धाम में माथा टेक कर प्रसाद ग्रहणकर मनोकामना मांगी। इस मौके पर रामखेलावन, राम आसरे बनवारी लाल, अमर सिंह चौधरी लक्ष्मी, नरायन चौधरी, गोविंद प्रसाद वर्मा, समाजसेवी सत्य प्रकाश वर्मा, अरविंद वर्मा आदि लोगों उपस्थित रहे। वहीं बैंती मायाराम रावत के नेतृत्व में धूमधाम से जगजीवन दास साहब की जयन्ती मनाई गई।

बछरावां नगर के मुख्य चौराहे पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को सेवानिवृत्ति शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी के द्वारा किया गया। वही इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी वरुण कुमार मिश्रा ने शिक्षकों को समाज का महत्वपूर्ण अंग बताया ।और यह भी अवगत कराया कि शिक्षक कभी सेवा निवृत नहीं होता है, आजीवन अपने ज्ञान के माध्यम से समाज की सेवा करता है। वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामपुर वर्मा ने कार्यक्रम की वशिष्ठ अतिथि शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी ने गुरुजनों को माल्यार्पण व अंग वस्त्र प्रदान करके आशीर्वाद लिया। वही इस सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।