छोटे बच्चों को जोड़ने का प्रयास है 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम बच्चों को पढ़ाने का तरीका बीडीओ मैम को शिक्षिकाओं ने बताया खीरों बीआरसी में आयोजित किया गया 'हमारा आंगन हमारे बच्चे' कार्यक्रम रायबरेली बेसिक शिक्षा और बाल विकास विभाग के बीच में बेहतर तालमेल बनाने के उद्देश्य से खीरों बीआरसी में 'हमारा आंगन हमारे बच्चे'कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि खीरों बीडीओ मैम श्रीमती अंजु रानी वर्मा रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इसके बाद में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। बीईओ खीरों श्री मुकेश कुमार और बीडीओ मैम का स्वागत ब्लॉक की शिक्षिका सविता देवी,सीमा सिंह,मनीषा कनौजिया,साइमा,मधु जायसवाल,प्रीति यादव, प्रियंका यादव ने बैज अलंकरण कर वंदन अभिनंदन किया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में पीएस और यूपीएस, पीएस पूरे चौधराइन,यूपीएस अजीतपुर, के छोटे-छोटे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करके लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। वहीं शिक्षिकाएं दीपिका पांडे,ज्योति तिवारी और प्रीति शुक्ला की तरफ से गीत प्रस्तुत किया। यूपीएस अजीतपुर के बच्चों ने दिल हैं हिंदुस्तानी ' गीत पर नृत्य प्रस्तुत करके लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में टीएलएम स्टाल मनोज गुप्ता,रोहित कुमार चौधरी,राजेश सिंह यादव के द्वारा लगाया गया। निपुण भारत मिशन कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों व संकुल स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले नोडल शिक्षकों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय के निपुण हुए बच्चों का मुख्य अतिथि एवं खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार के द्वारा निपुण विद्यालयों के दो दो बच्चों को स्टेशनरी किट एवं उनके प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर उनका उत्साहवर्द्धन किया गया। इस मौके पर शिक्षिका,कामिनी मधु जायसवाल, प्रियंका यादव, प्रीति शुक्ला,ज्योति तिवारी की तरफ से बनाई गई रंगोली की मुख्य अतिथि ने भी खूब तारीफ की। मुख्य अतिथि बीडीओ मैम ने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों के अध्यापकों की मेहनत अब बेसिक शिक्षा विभाग की सूरत बदल रही है। उन्होंने कहा कि आज बच्चों ने जिस तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए हैं, वे काबिले तारीफ हैं। उन्होंने कहा कि हमें शिक्षा के साथ ही साथ बच्चों को ऐसे ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेलों में आगे बढ़ानाा है। बीडीओ मैम अंजु रानी वर्मा और बीईओ मुकेश कुमार ने कहा कि सरकार की तरफ से चलाया जा रहा, यह कार्यक्रम बहुत ही नेक है। छोटी उम्र से ही बच्चों को पढ़ाई की तरफ जोड़ने की पहल से हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम चलाया जा रहा है। निपुण बच्चों में हिमांशु,आयुष यादव, रमन कुमार, शिवन्या,रौनक,अदिति, यशु, अनन्या, आदित्य, शेखर ने बीडीओ मैम के समक्ष टैबलेट में निपुण एसेसमेंट को प्रवाहपूर्ण पढ़कर सुनाया। इस मौके पर एआरपी रमेश कुमार शास्वत, संजय सिंह, अमित बाजपेई, श्याम शरण यादव, रोहित कुमार चौधरी, टेक चंद,प्रदीप कुमार,पवन श्रीवास्तव,राजेश सिंह यादव,सीमा सिंह,सविता देवी, राहुल देव,राहुल कुमार, मनीष तिवारी, मनोज कुमार गुप्ता,उमेश कुमार,राम लाल एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

महाराजगंज में ग्रामीणों ने रोजगार सेवक पर धांधली के गंभीर आरोप लगाए हैं। मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए, कार्य में ग्राम रोजगार सेवक ने जमकर भ्रष्टाचार किया है। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम सभा ताजुद्दीनपुर ग्राम सभा के ग्रामीण हरिसेद्र सिंह व देवेंद्र सिंह ने शिकायती पत्र खंड विकास अधिकारी और जिलाधिकारी को देकर शिकायत की है। ग्रामीणों के द्वारा लाखों रुपए डकारने के आरोप लगाए गए हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद शिकायत की जा रही है। ग्रामीणों की मांग है, कि मामले की जांच जिला स्तरीय कमेटी द्वारा करवाकर उचित कार्रवाई करने की कृपा की जाए।

बछरावां कस्बे की परीक्षा केंद्र में सकुशल सुरक्षा व्यवस्था के साथ नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराई जा रही है। आज दिनांक 29 फरवरी को सुबह कक्षा 10 के विज्ञान का पेपर संपन्न हुआ तथा द्वितीय पाली में इंटर के छात्रों का मैथ का पेपर संपन्न हुआ। सभी परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी की निगरानी में नकल विहीन परीक्षा कराई जाने हेतु पूरी तैयारी की गई है।

महाराजगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक के द्वारा बाइक पर रखकर अवैध तमंचे का फोटो खींचने का खुमार तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। युवक के द्वारा खुले आम देसी तमंचे का किया जा रहा है प्रदर्शन। एक नवयुवक अपने को फेमस होने के लिए अवैध तमंचा चलती बाइक पर रखकर फोटो खींचकर फेसबुक पर वायरल किया है। जिसकी चर्चा क्षेत्र में जोरों पर की जा रही है लोग तरह की प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। यह वायरल वीडियो थाना क्षेत्र महाराजगंज अंतर्गत मऊ बाजार का बताया जा रहा है।

आज की कड़ी में हम सुनेंगे डिजिटल पेमेंट से जुड़ी बातें। आप डिजिटल पेमेंट का उपयोग करते हैं या नहीं और आपको ऐप से पैसों का लेन देन करना कैसा लगता है ? हमारे साथ अपने अनुभव और विचार जरूर साझा करें

सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की क्षमता बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? अगर आपके पास भी है कोई मज़ेदार कहानी, तो रिकॉर्ड करें फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कायाकल्प ऑपरेशन के अंतर्गत विद्यालयों के सुन्दरीकरण और निर्माण कार्यो की समीक्षा बैठक महात्मा गांधी सभागार में की। उन्होंने कहा कि सभी खंड शिक्षा अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में विद्यालयों के कार्यो पर विशेष ध्यान दे। उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों में बिजली, पानी,प्रकाश,शौचालय, टाइलीकरण और साफ सफाई पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालयों को स्मार्ट बनाया जाए जिससे बच्चों की उपस्थिति बढ़े। सभी कार्यदायी संस्थाओं पर नजर रखी जाए और उनसे गुणवत्ता परक कार्य कराया जाए। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों और खंड शिक्षा अधिकारियों को कार्य मे प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो कार्य संतृप्त हो गए हैं उनको अपडेट किया जाए जिससे की जनपद की रैंकिंग बेहतर हो सके। बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी,सभी खंड शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।

रायबरेली । जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में की। बैठक में लिए गए निर्णय के अनुपालन की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने सड़क सुरक्षा पखवाड़े हेतु प्रस्तावित कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में रोक लगाई जाए। इसके लिए लोगों को जागरूक किया जाए कि लोग दो पहिया वाहन चलाने समय हेलमेट जरूर पहने और मोबाइल पर बात न करे। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अवैध काटो को बंद किया जाए। राष्ट्रीय राजमार्गों पर पार्किंग की भी व्यवस्था कराई जाए। हिट एंड रन के मामले में कानून की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जाए। जनपद में जितने भी चौराहे हैं उन पर स्ट्रीट लाइट लगाई जाए । यातायात नियामो को तोड़ने वालो पर कार्यवाही की जाए। जनपद में सड़कों पर लगने वाले अतिक्रमण को हटाया जाए। साथ ही पार्किंग के लिए बेंडिंग जोन बनाया जाए। शहर के बाहर से आने वाले भारी वाहनों को नियमित समय पर ही प्रवेश दिया जाए। बैठक में सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे।

रायबरेली के सलमान क्षेत्र में उप डाकघर सालों में डाक कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम के कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रोग्राम में अपने क्षेत्र में काम करने वाले सभी डाकपालों को सम्मानित किया गया डॉक्टर संदीप शर्मा ने बताया कि डाक विभाग में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं अधिक से अधिक लोगों को इन योजनाओं के बारे में जानकारी देना और उनको इन योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया जाए इस मौके पर दिनेश चंद्र राकेश कुमार अग्रवाल श्रीवास्तव मोहन यादव समेत कई लोग मौजूद रहे