रायबरेली में आज से तीन दिवसीय रायबरेली महोत्सव की शुरुआत हुई है। राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश प्रताप सिंह के निर्देशन में पर्यटन विभाग इस कार्यक्रम को आयोजित कर रहा है। महोत्सव का उद्देश्य जिले की सांस्कृतिक विरासत को मंच देने के साथ ही पूरे देश के लोक कलाकारों से यहाँ के लोगों को रूबरू कराना है। इसी कड़ी में महोत्सव के पहले दिन रायबरेली के लोक कलाकारों के साथ गुजरात की गीता राबरी अपने लोक गायन का जादू बिखेरेंगी। महोत्सव के दूसरे दिन कानपुर के हास्य कलाकार अन्नू अवस्थी समेत प्रसिद्ध कवि सुनील जोगी जैसे चोटी के कलाकार उपस्थित रहेंगे। महोत्सव के तीसरे दिन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यकर्मों के साथ भजन संध्या की छठा बिखेरेंगी। कार्यक्रम के पहले दिन राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में साधु संतों के हाथ से दीप प्रज्ज्वलन कराकर महोत्सव का उद्घाटन हुआ।
