कौशाम्बी जिले में योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को नगर पंचायत चरवा प्रशासन पलीता लगा रहा है,नगर पंचायत में भ्रष्टाचार का बोलबाला है,नगर पंचायत में भ्रष्टाचार की शिकायत सभासदों ने कई बार अध्यक्ष और अधिशाषी अधिकारी से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई,जिसके बाद शुक्रवार को सभासद दर्जनों ग्रामीणों के साथ डीएम कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर शिकायत डीएम सुजीत कुमार से की है,डीएम ने शिकायतकर्ताओं को जांच कर कार्यवाई का आश्वासन दिया है।
भरवारी रेलवे स्टेशन पर इन दिनों पटरियों के मरम्मतीकरण के साथ-साथ अन्य ट्रेक्निकल उपकरणों के मेंटेनेस का काम चल रहा है। यह काम अभी तक भरवारी रेलवे स्टेशन के आसपास चल रहा था। अब रेलवे क्रॉसिंग के पास पटरियों के बीच लगे स्लीपर व गिट्टी आदि को बदलने का मुख्य काम चल रहा है।
आदर्श नगर पंचायत अजुहा में शुक्रवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य उपस्थित रहे।इस दौरान भारत सरकार द्वारा संचालित प्रचार वाहन में लगे एलईडी स्क्रीन से मौजूद लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया गया और केन्द्र सरकार द्वारा प्रायोजित योजनाओं की जानकारी दी गई।
मुम्बई से अयोध्याधाम के लिए पैदल निकले युवक ने यात्रा के 50 वें दिन शक्तिपीठ कड़ाधाम पहुंचकर मां शीतला का आशीर्वाद लिया है।मुम्बई के दादर वर्ली निवासी विनोद वर्मा पुत्र रामअचल वर्मा एक प्राइवेट कम्पनी में जॉब करता है।विनोद करीब 2 महीने पूर्व मुम्बई से अयोध्याधाम के लिए पैदल ही निकल पड़ा।यात्रा के 50 वें दिन माता कड़ावासिनी के दरबार पहुंचे विनोद ने गंगा स्नान के बाद माता शीतला का पूरे विधिविधान के साथ दर्शन पूजन किया और मंगलमय यात्रा की कामना की।
Transcript Unavailable.
सिराथू ब्लॉक में लाखों का भ्रष्टाचार आया सामने। ग्राम पंचायत अधिकारी, पंचायत सहायक और प्रधान पर आरोप। बिना कार्य कराये सरकारी रुपए का बंदरबाट का आरोप। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रियंका देवी की मिलीभगत से भ्रष्टाचार का आरोप । ग्राम प्रधान व प्रधान के बेटे के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए गए।
स्नातक MLC डॉ यज्ञदत्त शर्मा का हुआ निधन,लखनऊ के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस,जिले में शोक की लहर, यूपी के प्रयागराज झांसी से 1996 से 2020 तक लगातार भाजपा के स्नातक MLC रहे डाक्टर यज्ञ दत्त शर्मा का गुरुवार को लखनऊ के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है,यज्ञ दत्त शर्मा के निधन की खबर जैसे ही कौशाम्बी में उनके सहयोगियों को हुई तो शोक की लहर दौड़ पड़ी।डाक्टर यज्ञ दत्त शर्मा लगभग 82 वर्ष के थे,वह प्रयागराज-झांसी स्नातक क्षेत्र से 1996 से 2020 तक लगातार 24 वर्ष भाजपा से MLC रहे,उनके व्यवहार कुशलता के चलते वह शिक्षको में अत्यधिक मशहूर रहे ,उन्होंने कौशाम्बी जिले के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए है। डॉ0 यज्ञदत्त शर्मा पिछले कुछ दिनों से स्वस्थ थे और लखनऊ के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे,जहा उनका इलाज चल रहा था,उनके निधन की खबर से शिक्षकों सहित शिक्षा के क्षेत्र में शोक की लहर है।
कौशाम्बी जिले में नगर पालिका भरवारी ईओ के सस्पेंड होने पर सभासदों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है,सभी सभासद और सभासद प्रतिनिधियों ने एक ढाबे में एकत्र होकर एक दूसरे को आपस में मिठाई खिलाकर जश्न मनाया है।सभी सभासदों ने इसे भ्रष्टाचार पर लोकतंत्र और राजनीति की जीत बताया है। नगर पालिका परिषद भरवारी में तैनात ईओ सुनील मिश्रा को शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में तत्काल।प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है,शासन द्वारा ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंशन की खबर जैसे ही सभासदों को मिली उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा,सभी ने एक ढाबे में एकत्र होकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जताई है। नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी से की थी,जिसके बाद शासन ने ईओ सुनील मिश्रा की जांच डीएम सुजीत कुमार से कराई,जांच के बाद डीएम के पत्र के आधार पर शासन ने ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।ईओ के सस्पेंड होने के बाद सभी सभासदों ने इसे अपनी जीत बताई है और मिठाई बांटकर जश्न मनाया है। इस दौरान सभासद सूरज यादव, सभासद शानू कुशवाहा, सभासद विकास सोनकर, सभासद प्रतिनिधि तुषार केसरवानी, सभासद प्रतिनिधि शंकर लाल केसरवानी, सभासद प्रतिनिधि विराट गुप्ता सहित 20 सभासद मौजूद रहे।
कौशाम्बी जिले के नगर पालिका परिषद भरवारी के अधिशासी अधिकारी सुनील मिश्रा को शासन ने वित्तीय अनियमितता के आरोप में सस्पेंड कर दिया है,शासन ने डीएम कौशाम्बी के पत्र के आधार ईओ को सस्पेंड किया है,ईओ सुनील मिश्रा पर मैन पावर सप्लाई में अनियमितता का आरोप लगा है,वही विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और गड़बड़ी की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहित सीएम योगी से की थी,जिसके बाद शासन ने ईओ सुनील मिश्रा को सस्पेंड कर दिया है। ईओ सुनील मिश्रा की शासन से जारी विशेष पत्र पर नगर पालिका परिषद भरवारी में तैनाती हुई थी,जब से ईओ सुनील मिश्रा भरवारी में तैनात हुए तभी से इसके ऊपर सभासद विकास कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत कर रहे थे, जिसके चलते नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष और सभासदों में खींचतान शुरू हो गई थी,आपसी खींचतान के चलते ईओ सुनील मिश्रा की शिकायत सभासदों ने डिप्टी सीएम सहित सीएम योगी से भी की थी। शिकायत का संज्ञान लेते हुए इसकी जांच शासन ने डीएम कौशाम्बी से कराई और डीएम की आख्या के पत्र के आधार पर शासन से भरवारी ईओ सुनील मिश्रा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।ईओ सुनील मिश्रा के सस्पेंड होने की खबर जैसे ही सभासदों को मिली तो उनके खुसी की लहर दौड़ पड़ी।वही ईओ के चाहने वालो के चेहरे पर मायूसी दिखाई पड़ रही है।
- कड़ा ब्लाक का आज खुलने वाले टेंडर की तारीख बढ़ सकती है।सूत्रों की माने तो खण्ड विकास अधिकारी कड़ा स्वास्थ ठीक न होने के चलते आज ब्लाक नही आये जिसके चलते टेंडर प्रक्रिया अधर में लटक गई है।कड़ा ब्लाक में केन्द्रीय वित्त आयोग टाइड एवं पंचम राज्य वित्त आयोग के तहत आज 52 टेंडर खुलना था। कई ठेकेदारों ने टेंडर खुलने से पहले ही कार्य शुरू करा दिया था। जिलाधिकारी से शिकायत के बाद 7 सदस्यीय टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
