नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नम्बर 16 देहदानी डा.राजेन्द्र नगर अंजाही बाजार व वार्ड नम्बर 17 सरजू दास नगर पुरानी बाजार के रहने वाले लोग इन दिनों गंदे पानी सप्लाई से परेशान है। लोगों का आरोप है कि पानी की सप्लाई आते ही लगातार बदबूदार व गंदा पानी नल से आता है। इस तरह पानी की सप्लाई वार्ड में कई जगहों पर लीकेज होने की वजह से आता है। स्थानीय लोगों ने गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत वार्ड के सभासदों के साथ-साथ नगर पालिका अध्यक्ष के जनता दरबार सहित नगर पालिका भरवारी के सक्षम अधिकारी से भी है। पर लगातार शिकायत के बाद भी लोगों की समस्या का समाधान होता नही दिख रहा है। जिसे लेकर लोगों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नही हुआ तो नगर पालिका भरवारी के लोग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे।