उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से राजीव जयसवाल ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ग्राम प्रधान और आंगनबाड़ी केंद्र की सखी अच्छे से काम नहीं कर रहे है। इससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को दिक्कत हो रही है। आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को पोषाहार अच्छे से नहीं मिलता है। पानी पीने की सुविधा नहीं है। स्वच्छ पानी नहीं मिलता है। इससे बच्चे के स्वस्थ अच्छा नहीं रहता है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला झाँसी से विकेश प्रजापति , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि टेलरिंग और ब्यूटी पार्लर बिजनेस आइडिया नहीं लिया जाएगा, तो ये बिजनेस आइडिया बार-बार क्यों आ रहे हैं, इन्हें क्यों रिकॉर्ड किया जा रहा है। इन दोनों बिजनेस आइडिया को रिकॉर्ड न करें।
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी जिला से विकेश प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बुंदेलखंड राज्य का सबसे पिछड़ा क्षेत्र है और यहां भी ऐसे कई अस्पताल हैं जहाँ पानी की बहुत समस्या है और लोग परेशान हैं, जहाँ गाँवों में स्वास्थ्य केंद्र बनाए गए हैं, वहाँ कनेक्टिविटी नहीं है, बिजली नहीं है, वहाँ पानी नहीं है।
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से विकेश प्रजापति ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि भीषण गर्मी से बुंदेलखंड झुलस रहा है। लेकिन रोजी रोटी के लिए लोग बाहर निकलने को मज़बूर है। यह हमारे द्वारा ही किया गया है। हमने ही प्रकृति के साथ छेड़छाड़ कर इसको नुकसान पहुँचाया है। इसीलिए ऐसी आपदाओं का सामना कर रहे है। अभी के समय में पेड़ लगाना और जल को संरक्षित करना ज़रूरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से विकेश प्रजापति ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि तापमान प्रतिदिन बढ़ रहा है । अभी देखते है कि लोग सिगरेट ,बीड़ी आदि पीकर जंगल के किनारे फेंक देते है ,जिसकी चिंगारी आग का विकराल रूप ले लेती है। यह वर्तमान में कई जंगलों में आग लगने का कारण है
गर्मी का कहर जो बरस रहा है, लोग कहते हैं कि यह प्रकृति का देन है, लेकिन ऐसा नहीं है। हमने जो बीज बोये हैं वो ही आज अंकुरित हो रहे हैं। क्योंकि जब हमने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है, जब हमने पेड़ों को नुकसान पहुंचाया है, तो प्लास्टिक की जितनी मात्रा का हमने दुरुपयोग किया है, आज हमारे पास जो पर्यावरण है वह नष्ट हो गया है। यह संतुलन में नहीं है और गर्मी का इतना प्रकोप है कि लोग घर से बाहर निकलने के लिए दूभर हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी जिला से विकेश प्रजापति ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि म सभी जानते हैं कि बदलते मौसम से लोग परेशान हैं, लेकिन लोगों ने अपनी समस्याएं बढ़ा दी हैं। न केवल पूरा बुंदेलखंड पीड़ित है, बल्कि पूरा देश गर्मी से पीड़ित है और कई जगहों पर आग लगने की कई घटनाएं हुई हैं और कई लोगों की जान भी गई है। जिन मजबूर परिवारों को अपनी आजीविका कमाने के लिए पूरे दिन घर से बाहर रहना पड़ता है और धाम में काम करना पड़ता है तो वे ऐसा करने के लिए मजबूर होंगे। जलवायु को प्रदूषित होने से बचाने के लिए, इस पर्यावरण को बिगड़ने से बचाने के लिए, हम आने वाली पीढ़ियों के लिए कुछ कर सकें ताकि हम जैसा अनुभव कर रहे हैं वैसा न हो।
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से विकेश प्रजापति ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पानी का प्राकृतिक स्रोत घट रहा है। कबतक बोरिंग के भरोसे में लोग रहेंगे। प्राकृतिक संसाधनों का नुकसान हो रहा है। अभी लोग नहीं समझेंगे तो आगे बहुत मुश्किल होगा ,आने वाले दिनों में पानी खरीद कर पीना होगा
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी ज़िला से विकेश ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों ने खुद महसूस किया है कि आने वाले समय में हमें पौधों की कितनी आवश्यकता है। हम देख रहे हैं कि पृथ्वी के पानी का संकट गहरा हो रहा है और जल संकट दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है।हमें पानी का कम से कम उपयोग न करना पड़े क्योंकि हमें पानी खरीदना पड़ सकता है, इसलिए हमें पानी का संरक्षण करना होगा और पेड़ लगाना होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के झाँसी जिला के लोग इस गर्मी में पानी की भारी किल्लत से जूझ। पानी की किल्लत होने पर लोगों को पछतावा होता है जल संरक्षण नहीं करने का। अगर बरसात में जल संरक्षण किया होता हो आज इस किल्लत का सामना नहीं करना पड़ता
