छात्रा से दुष्कर्म करने वाले ई रिक्शा चालक को पुलिस ने भेजा जेल . फतेहपुर। छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले ई-रिक्शा चालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला पुलिस ने छात्रा के बयान दर्ज किए हैं। थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली हिंदू 13 वर्षीय किशोरी इंटर कॉलेज की छात्रा है। गढ़ी मोहल्ला बंबापर निवासी राजू शाह ने (20) शनिवार को स्कूल से घर छोड़ने के बहाने पुलिया किनारे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया था। पुलिस ने कापिल मोड़ से रविवार सुबह गिरफ्तार किया। महिला पुलिस ने किशोरी के बयान दर्ज किए। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि बयान में पीड़िता किसी बात को लेकर परिजनों से नाखुश नजर आ रही थी। पीड़िता ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के बाद गेट पर रिक्शा चालक मिला। उसे घर छोड़ने की बात कहकर चालक ने बैठा लिया। काफी देर तक इधर-उधर घुमाता रहा। उसने घर छोड़ने की बात कही। उससे बंबा पुलिया किनारे खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर लोग पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। आरोपी राजू शाह रिक्शे से पीड़िता को लेकर आता-जाता रहा है। पीड़िता की चालक से जान- पहचान थी। चालक ने पूछताछ में घटना स्वीकार की है। वह साइको किस्म का प्रतीत हो रहा है। उसने छात्रा की परिजनों के प्रति नाराजगी को भांपने के बाद अपनी बातों में उलझाकर बहकाकर दुष्कर्म किया है। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को जेल भेजा गया है।