फतेहपुर खखरेरू (फतेहपुर), । खखरेरू के रक्षपालपुर चौराहे पर स्थित निजी पैथोलॉजी में संचालक ने दलित महिला से रेप किया। महिला पति के साथ पैथोलॉजी संचालक और तथाकथित डॉक्टर के पास इलाज को पहुंची थी। पति पैसा निकालने गया, इस बीच संचालक ने उससे रेप किया। वापस लौटे पति ने जानकारी पर हंगामा किया तो आरोपित फरार हो गया। संचालक के खिलाफ रेप व दलित उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा लिखकर पुलिस उसकी तलाश कर रही है। धाता थाना क्षेत्र की एक महिला एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित थी। पैथोलॉजी संचालक के पास उसका इलाज चल रहा था। शनिवार को वह तीसरी बार इलाज के लिए पैथोलॉजी पहुंची। संचालक शैलेन्द्र सिंह (कथित डॉक्टर) ने ब्लड सैम्पल लिया और रिपोर्ट आने पर इलाज की बात कही। महिला को चेम्बर में बैठा पति पैसा निकालने चला गया। महिला के अनुसार, पति के जाने के बाद डॉक्टर ने उससे दुष्कर्म किया। लौटने पर पति को घटना बताई तो दंपति ने हंगामा किया। हंगामे के दौरान संचालक मौके से खिसक गया।