युपी फतेहपुर। वकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन दोआबा में कई स्थानों पर किया गया। जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान कर लोगों को जागरूक किया गया। तेलियानी ब्लाक के जखनी , कांधी, भिटौरा ब्लाक के बड़ागांव, चंदीपुर, हथगाम ब्लाक के सेमरा मानापुर, चायमालपुर, बहुआ ब्लाक के अयाह, बरौंहा सहित अन्य ब्लाकों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अयाह में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं प्रचार वाहन के माध्यम से विकसित भारत बनाये जाने सम्बन्धित वीडियो को दिखाया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओ का प्रचार प्रसार किया गया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है कि जनता की भलाई के लिए केन्द्र व राज्य सरकार से संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से छूटे पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जा सके। दिनेश बाजपेई, हीरालाल लोधी, एसडीएम प्रभाकर त्रिपाठी के अलावा अन्य विभागों के अफसर रहे।