युपी फतेहपुर बहुआ। विकसित भारत संकल्प यात्रा के असोथर ब्लॉक के ओती समदपुर गांव पहुंचने पर आयोजित कार्यक्रम में अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भारत में विकास नया कीर्तिमान बन रहा है। गांव से शहर तक एक सामान विकास को रफ्तार दी जा रही है। प्रधान रजनी सिंह, सचिव रंजीता सिंह,खाद्य अधिकारी उमेश शुक्ला, बीईओ दीप्ती रिछारिया, प्रधान प्रतिनिधि सुशील सिंह भदौरिया, सहकारी समिति अध्यक्ष अनिल शुक्ला, दतौली प्रधान राजा सिंह, कुंदन लाल शर्मा, गोरे प्रजापति आदि रहे।