युपी फतेहपुर,। हसवा ब्लॉक के फरीदपुर एवं बिलारीमऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहक आयोजित बैठक में पात्र लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभांवित किया गया। ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। फरीदपुर में ग्राम प्रधान के पति जयसिंह व बिलारीमऊ ग्राम प्रधान रंजना देवी ने आगंतुकों का स्वागत किया। फरीदपुर कंपोजिट विधालय और बिलारीमऊ खेलकूद मैदान में बच्चों ने स्वागत गीत और संस्कृति कार्यक्रम का भी आयोजन किया। भाजपा नेता प्रवीण सिंह, मंडल अध्यक्ष मंजू शुक्ला व बीडीओ सतीश चन्द्र पाड़ेय समेत अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।