युपी फतेहपुर। गांवों के विकास को पानी की तरह पैसा खर्च हो रहा हैं। बावजूद इसके ग्रामीणों ने गंदगी की जद में कैद है। चुनावी पैतरेबाजी और भ्रष्टाचार की जड़े गहरी होने के कारण गांवों के धरालत में दलदल नजर आ रहा है। भटपुरवा मजरे फुलवामऊ की आबादी गंदगी में कैद हैं। कीचड़ भरी सड़क में गिरते पड़ते लोग निकल रहे है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत की लेकिन ग्राम प्रधान से अधिकारियों तक मामले की सुध नहीं ली। राधानगर थाना क्षेत्र के भटपुरवा मजरे फुलवामऊ का एकमात्र व मुख्य रास्ता इन दिनों जर्जर अवस्था में है। रास्ते में कई गहरे गड्ढे हो गए हैं। कीचड़ व गंदगी भरे रास्तों से लोग गिरते पड़ते निकलते हैं। समस्या को लेकर ग्रामीण पंचायत व प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ जहां सरकार स्वच्छता अभियान चलाकर समूचे देश को स्वच्छ बना रही है वहीं गांव का प्रधान सफाई को नजरअंदाज कर रहा है। आये दिन होती है दुर्घटना रास्ते की हालत इतनी खराब है कि वाहन लेकर तो क्या पैदल निकलना भी मुश्किल है। दोपहिया वाहन चालक तो अक्सर दुर्घटना का शिकार होते रहते है। छोटे बच्चे, वृद्ध व महिलाएं अक्सर रास्ते में व्याप्त कीचड़ व गंदगी की चपेट में आकर चोटिल होते रहते हैं। अंधेरा होने पर तो रास्ते से निकलना भी मुश्किल हो जाता है।