अबकी बार चार सौ पार - वेदांस तीन राज्यों में पीएम मोदी के विजन से मिली जीत लोकसभा की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता में बढ़ा उत्साह चौडगरा फतेहपुर जनपद के मलवां विकास खण्ड के चौडगरा कस्बे के समीप एक प्रतिष्ठान में पांच राज्यों के चुनाव पर युवा भाजपा नेता ने विचार व्यक्त करते हुए। चाय पर चर्चा करते हुए बताया छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार के साथ तेलांगना राज्य में पार्टी का बढ़ता जनाधार लोगों के अन्दर भाजपा के प्रति बढ़ते विश्वास का सूचक है। चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री की गारंटी को जनता नें हांथों हांथ लिया। जब कि विपक्ष के लुभावने वादो को नकार दिया। पीएम के विजन पर देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। जनता का आशीर्वाद बढ़ चढ़कर मिल रहा है! विश्व पटल पर देश प्रत्येक नागरिक गर्व महसूस करता है। 2024 के चुनाव में अबकी बार चार सौ पार का मन जनता बना चुकी है। क्यों कि भ्रष्टाचार से मुक्त सरकार भाजपा ही दे सकती है। समय आनें पर जनता नें फैसला सुनाया तो विपक्षी दलों की चुनाव में एक नहीं चली।